Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बजरंग बने गोल्डन बॉय, सरिता को रजत

Advertiesment
हमें फॉलो करें बजरंग बने गोल्डन बॉय, सरिता को रजत
, शनिवार, 13 मई 2017 (22:38 IST)
नई दिल्ली। बजरंग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया जबकि सरिता ने महिला वर्ग में रजत पदक जीता।  बजरंग 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही भारतीय कुश्ती के नये गोल्डन बॉय बन गए। 
 
बजरंग ने इस प्रतियोगिता में भारत का स्वर्ण पदक का इंतजार चौथे दिन जाकर समाप्त किया। उन्होंने फाइनल में कोरिया के स्युंग चुल ली को जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 6-2 से पराजित किया। बजरंग के स्वर्ण जीतते ही पूरा केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहत से गूंज उठा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस क्रिकेटर का दावा, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल