Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक ही पोडियम पर दो भारतीय पैरा TT खिलाड़ी, भाविना को स्वर्ण तो सोनल को मिला कांस्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें एक ही पोडियम पर दो भारतीय पैरा TT खिलाड़ी, भाविना को स्वर्ण तो सोनल को मिला कांस्य
, रविवार, 7 अगस्त 2022 (12:20 IST)
बर्मिंघम:  भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल ‘वर्ग 3-5’ में स्वर्ण जबकि सोनलबेन मनुभाई पटेल कांस्य पदक जीता।तोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना ने यहां फाइनल में नाईजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई को 12-10, 11-2, 11-9 से मात दी।
इससे पहले चौतीस साल की सोनलबेन ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में इंग्लैंड की सू बेली को 11-5, 11-2, 11-3 से हराया।पुरुष एकल ‘वर्ग 3-5’ के कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में हालांकि राज अरविंदन अलागर को नाइजीरिया के इसाउ ओगुनकुनले से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी को 3-11, 6-11, 9-11 से शिकस्त मिली।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सरों का जलवा, 4 गोल्ड की दौड़ में, 3 ने जीते कांस्य पदक