Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Euro Cup 2024 : यमल को यूरो 2024 के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार

हमें फॉलो करें Euro Cup 2024 : यमल को यूरो 2024 के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार

WD Sports Desk

, सोमवार, 15 जुलाई 2024 (13:54 IST)
Lamine Yamal Spain vs England Euro 2024 : स्पेन फुटबॉल की नई सनसनी लामाइन यमल को उनके 17वें जन्मदिन के एक दिन बाद यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप (European Football Championship) के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
 
फाइनल में स्पेन की इंग्लैंड पर 2 . 1 से जीत के बाद यमल ने यह पुरस्कार जीता। 
 
उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे जन्मदिन पर इससे बेहतर तोहफा नहीं मिल सकता था। यह सपना सच होने जैसा है। ’’




 
वह यूरो चैम्पियनशिप खेलने वाले, इसमें गोल करने वाले और फाइनल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। बार्सीलोना (Barcelona) के लिए खेलने वाले यमल के आदर्श लियोनेल मेसी (Lionel Messi) हैं । वह स्पेनिश लीग में भी गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी रहे हैं।
 
उन्होंने पहली बार यूरो चैम्पियनशिप खेलते हुए एक गोल किया और चार में सहायक रहे। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Wimbledon 2024 : वेल्स की राजकुमारी केट ने अल्काराज को दी विम्बलडन ट्रॉफी