Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BWF ने थामस और उबेर कप फाइनल्स तीन महीने के लिए स्थगित किए

Advertiesment
Badminton World Federation
नई दिल्ली। बैडमिंटन विश्व महासंघ ने पुरुषों और महिलाओं की प्रमुख टीम चैंपियनशिप थामस और उबेर कप तीन महीने के लिए टाल दिए हैं जो डेनमार्क में होने थे। 
 
बीडब्ल्यूएफ ने टूर्नामेंट के मेजबान बैडमिंटन डेनमार्क से मशविरे के बाद यह फैसला लिया। अब यह टूर्नामेंट 15 से 23 अगस्त तक डेनमार्क के आरहस में होगा। 
 
महासंघ ने एक बयान में कहा, ‘कोविड-19 के प्रकोप के चलते असाधारण परिस्थितियों में यह फैसला लेना पड़ रहा है। अब थामस और उबेर कप फाइनल्स 16 से 24 मई की बजाय 15 से 23 अगस्त के बीच होंगे।’ इससे पहले बीडब्ल्यूएफ ने कल 5 और टूर्नामेंट निलंबित कर दिए थे जिसमें 3 उपमहाद्वीपीय टूर्नामेंट शामिल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीनी फुटबॉल सितारे Wu Lei को हुआ कोरोना वायरस