Publish Date: Sun, 14 Oct 2018 (18:08 IST)
Updated Date: Sun, 14 Oct 2018 (18:14 IST)
बीजिंग। फ्रांसीसी खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया ने रविवार को तियानजिन ओपन के फाइनल में कैरोलिना प्लिस्कोवा को शिकस्त देकर इस साल का अपना पहला खिताब हासिल किया।
16वीं रैंकिंग की गार्सिया ने चेक गणराज्य की शीर्ष वरीय खिलाड़ी प्लिस्कोवा को 7-6, 6-3 से शिकस्त दी। 24 साल की गार्सिया को यहां तियानजिन में दूसरी वरीयता मिली है। यह उनके करियर का 6ठा खिताब है।