Publish Date: Mon, 09 Apr 2018 (14:09 IST)
Updated Date: Mon, 09 Apr 2018 (14:10 IST)
गोल्ड कोस्ट। राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेकर नए विवाद को जन्म देने वाले न्यूजीलैंड की एक ट्रांसजेंडर भारोत्तोलक को रिकॉर्ड लिफ्ट उठाते समय कोहनी में चोट लगने के बाद प्रतिस्पर्धा बीच में ही छोड़नी पड़ी।
चालीस बरस की लारेल हबार्ड प्लस 90 किलो वर्ग में स्नैच में 132 वर्ग का रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में बाईं कोहनी में चोट लगा बैठी।
गेविन हबार्ड ने पहले न्यूजीलैंड की नुमाइंदगी पुरुष भारोत्तोलन में की लेकिन एक दशक पहले लिंग बदलने के बाद उसने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में महिला वर्ग में 2 रजत पदक जीते थे। (भाषा)