Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CWG 2018 : भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण

हमें फॉलो करें CWG 2018 : भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण
, सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (18:04 IST)
गोल्ड कोस्ट। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को यहां नाइजीरिया को 3-0 से शिकस्त देकर इस खेल के टीम स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया। भारतीय महिला टीम ने रविवार को सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।


पुरुष टीम ने भी सोमवार को सेमीफाइनल में सिंगापुर को एक करीबी मुकाबले में 3-2 से हराया था। राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस को शामिल किए जाने के बाद यह पहली बार है जब भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्ग में टीम स्वर्ण पदक जीता है।

टेबल टेनिस में व्यक्तिगत और युगल मुकाबले अभी बाकी हैं और ऐसे में टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय खिलाड़ियों ने अधिक पदक जीतने की आस जगा दी है। ऐसा तब है, जब ग्लास्गो में 2014 में हुए खेलों में टेबल टेनिस में देश को सिर्फ 1 पदक मिला था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CWG 2018 : भारोत्तोलक प्रदीप सिंह को मिला रजत