Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेड्रो गालेसे की बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए पेरू को 5-0 से रौंदकर ब्राजील क्वार्टर फाइनल में

Advertiesment
हमें फॉलो करें पेड्रो गालेसे की बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए पेरू को 5-0 से रौंदकर ब्राजील क्वार्टर फाइनल में
, रविवार, 23 जून 2019 (22:13 IST)
साओ पाउलो। पेरू के गोलकीपर पेड्रो गालेसे की बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए ब्राजील ने शनिवार को यहां कोपा अमेरिका कप के ग्रुप 'ए' के मुकाबले में 5-0 से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
 
इस जीत के साथ ही ब्राजील ग्रुप 'ए' में शीर्ष पर रहा जबकि इस हार से पेरू तीसरे स्थान पर खिसक गया और क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उसे ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। ब्राजील के लिए कासमिरो, रोबर्टो फिर्मिनो, एवर्टन, दानी एल्वेस और विलियन ने गोल किए।
 
पेरू की टीम के 19वें मिनट में गालेसे की चूक का फायदा उठाते हुए फिर्मिनो ने गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली। इसके बाद टीम मैच में कभी वापसी नहीं कर सकी और पहले हॉफ में ब्राजील ने 3-0 की बढ़त ले ली। ग्रुप के दूसरे मुकाबले में वेनेजुएला ने बोलीविया को 3-1 से हराकर दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के World Cup मैच वर्षा की भेंट चढ़े तो बीमा कंपनियों को लग सकती है 100 करोड़ रुपए की चपत