Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुमित ने जीता स्वर्ण, साक्षी को झटका

हमें फॉलो करें सुमित ने जीता स्वर्ण, साक्षी को झटका
गोल्ड कोस्ट , शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (09:19 IST)
गोल्ड कोस्ट। भारतीय पहलवान सुमित मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों के 125 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण जीता क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वी नाइजीरिया के सिनिवी बोल्टिक चोट के कारण मुकाबले में उतर नहीं सके।
 
सुमित ने पाकिस्तान के तैयब रजा को 10-4 से हराया था। सुमित ने शुरुआत में बढत बना ली थी लेकिन रजा ने वापसी करते हुए अंतर 2-3 का कर दिया। सुमित ने हालांकि इसके बाद उसे वापसी का मौका नहीं दिया। जवाबी हमलों की बरसात करके उसने जीत दर्ज की।
 
इससे पहले उसने कनाडा के कोरे जारविस को हराया था। शुरुआत में 0-2 से पीछे चल रहे सुमित ने 3-3 से बराबरी की। इसके बाद आखिरी क्षणों में दबाव बनाकर 6-4 से जीत दर्ज की। 
 
रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक नाइजीरिया की अमीनत अदेनियि से 3-6 से हार गई। वह स्वर्ण पदक के मुकाबले से बाहर हो गई लेकिन अभी भी कांस्य जीत सकती है।
 
विनेश फोगाट ऑस्ट्रेलिया की रूपिंदर कौर को हराकर 50 किलो फ्रीस्टाइल के फाइनल में पहुंच गई। वहीं सोमवीर ने 86 किलो फ्रीस्टाइल रेपेचेस में ऑस्ट्रेलिया के जेडेन लारेंस को 7-0 से हराया। अब वह कांस्य के लिए खेलेंगे। (भाषा) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CWG 2018 : मेरीकॉम ने जीता सोना