Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रियो पैरालंपिक : देवेंद्र ने जेवलिन थ्रो में जीता गोल्‍ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें Devendra Jhajharia
नई दिल्‍ली , बुधवार, 14 सितम्बर 2016 (08:38 IST)
रियो डि जिनेरियो। भालाफेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया परालम्पिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए जिन्होंने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़कर रियो खेलों में पीला तमगा जीता।
 
 
 
एथेंस ओलंपिक 2004 में स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेंद्र ने एफ46 वर्ग में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता।
 
देवेंद्र का पिछला रिकॉर्ड 62.15 मीटर का था जो उन्होंने एथेंस ओलंपिक 2004 में बनाया था। यहां उन्होंने 63.97 मीटर का रिकॉर्ड बनाया। भारत के अब दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हो गए हैं।
 
फिलहाल विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज देवेंद्र के इस पदक के साथ रियो ओलंपिक में भारत के दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हो गए हैं। थंगावेलू मरियाप्पन ने पुरुषों की उंची कूद में स्वर्ण पदक जीता था जबकि वरूण भाटी ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। बाद में दीपा मलिक ने महिलाओं के शाटपुट में रजत पदक जीता। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के लिए टिकट दर घोषित