Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की हुई सगाई, अगले वर्ष करेंगे विवाह

हमें फॉलो करें तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की हुई सगाई, अगले वर्ष करेंगे विवाह
, मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (16:46 IST)
रांची। भारतीय तीरंदाजों दीपिका कुमारी और अतनु दास ने यहां एक समारोह में सगाई कर ली और ये दोनों अगले साल विवाह के बंधन में बंधेंगे। रातू-चट्टी में 24 साल की दीपिका के घर में पारंपरिक पूजा हुई और इस दौरान 26 साल के दास के साथ उनकी सगाई भी हुई।


दीपिका ने इस दौरान दूधिया और हरे रंग की लहंगा-चुन्नी पहनी थी। इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी उपस्थित थे। सगाई समारोह के बाद दोनों तीरंदाजों ने मीडिया से कहा कि 2019 व्यस्त साल होगा जिसमें ओलंपिक क्वालीफिकेशन भी शामिल है। रियो ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रहे दीपिका और दास ने कहा कि हमने अगले साल नवंबर के आसपास शादी करने का फैसला किया है।

दुनिया की पूर्व नंबर 1 तीरंदाज और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दीपिका हाल में विश्व रैंकिंग में 5वें स्थान पर खिसक गई। दो बार की ओलंपियन दीपिका ने विश्व कप फाइनल्स में 3 रजत पदक और 1 कांस्य पदक जीता है लेकिन ओलंपिक में वे छाप छोड़ने में नाकाम रही हैं।

दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी दास भारतीय पुरुष रिकर्व टीम के नियमित सदस्य हैं लेकिन वे बड़ी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं और इंडोनेशिया में एशियाई खेलों से खाली हाथ लौटे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एडिलेड में जीत के बाद फिसली रवि शास्त्री की जुबान, टीवी पर कर दी अभद्र टिप्पणी