Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिडे ने शतरंज ओलंपियाड अगले साल तक के लिए स्थगित किए

हमें फॉलो करें फिडे ने शतरंज ओलंपियाड अगले साल तक के लिए स्थगित किए
, बुधवार, 25 मार्च 2020 (15:17 IST)
चेन्नई। शतरंज की विश्व नियामक ईकाई फिडे ने कोविड-19 के कारण 5 से 17 अगस्त तक मॉस्को में होने वाला ओलंपियाड 2021 तक स्थगित कर दिया है।
 
फिडे ने एक बयान जारी करके कहा कि ओलंपियाड और फिडे कांग्रेस जो अगस्त में मॉस्को और खांति मेनसिस्क में होनी थी, अब उन्हीं जगहों पर 2021 में होगी।
 
बयान में कहा गया, ‘शतरंज ओलंपियाड फिडे का काफी लोकप्रिय टूर्नामेंट है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं जिनमें खिलाड़ी, कोच, अधिकारी और दर्शक शामिल है।’
 
इसमें कहा गया, ‘यह दुनिया भर में खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए भी है। फिलहाल हम कोविड-19 महामारी और लोगों पर उसके प्रभाव से चिंतित हैं।’

ओलंपियाड में 5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और कोनेरू हम्पी ओपन और महिला वर्ग में भारत की अगुवाई करने वाले थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

21 दिनों के लॉकडाउन और ओलंपिक के स्थगित होने के बाद आईपीऐल को भी रद्द कर सकता है BCCI