Publish Date: Thu, 18 Jul 2019 (00:30 IST)
Updated Date: Thu, 18 Jul 2019 (00:34 IST)
कुआलालंपुर। भारतीय फुटबॉल टीम को 2022 विश्व कप एशियाई क्वालीफायर के दूसरे दौर में कमोबेश आसान ड्रॉ मिला है जिसमें उसके साथ कतर, ओमान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हैं।
यहां एशियाई फुटबॉल परिसंघ के मुख्यालय पर निकाले गए ड्रॉ में एशिया की 40 टीमों को 5-5 टीमों के समूहों में बांटा गया है। सभी टीमें एक-दूसरे से एक-दूसरे के मैदान पर 5 सितंबर से शुरू हो रहे राउंड राबिन मुकाबले खेलेंगी।
ग्रुप की आठों विजेता टीमें और 4 सर्वश्रेष्ठ उपविजेता 2022 विश्व कप क्वालीफायर के आखिरी दौर में और 2023 एएफसी एशियाई कप फाइनल्स में खेलेंगी, जो चीन में होगा।
भारतीय टीम अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हरा सकती है। फाइनल दौर में पहुंचने के लिए उसे ओमान और कतर के खिलाफ भी अच्छा खेलना होगा। ओमान और भारत के बीच 2019 एशियाई कप का मैच गोलरहित ड्रॉ रहा था।
भारतीय कोच इगोर स्टिमक ने इसे कठिन चुनौती बताते हुए कहा कि युवा टीम के लिए यह आसान चुनौती नहीं होगी। हमें कठिन ग्रुप मिला है। हम किसी टीम को हलके में नहीं लेंगे।
webdunia
Publish Date: Thu, 18 Jul 2019 (00:30 IST)
Updated Date: Thu, 18 Jul 2019 (00:34 IST)