Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोंजा में फोर्स इंडिया ने गंवाया चौथा स्थान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Other Sports News
, सोमवार, 5 सितम्बर 2016 (17:49 IST)
मोंजा। फोर्स इंडिया ने मोंजा में हुई फॉर्मूला इटालियन ग्रां प्री में 5 अंक जीतने के बावजूद टीम विलियम्स के हाथों अपना चौथा स्थान गंवा दिया और वह 5वें स्थान पर खिसक गई।
मोंजा में रविवार को संपन्न हुई इटालियन ग्रां प्री में फोर्स इंडिया ड्राइवर सर्जियो पेरेज और निको हल्केनबर्ग ने टीम के लिए अंक जीते। पेरेज रेस में 8वें स्थान पर रहे जबकि हल्केनबर्ग 10वें स्थान पर। दोनों खिलाड़ियों ने टीम को 5 अंक दिलाए। 
 
रेस में फोर्स इंडिया के बेहद करीब रही विलियम्स के लिए वेलटेरी बोटास और फेलिप मासा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 10 अंक जीते। दोनों खिलाड़ी 6ठे और 7वें स्थान पर रहे। इससे पहले गत सप्ताह बेल्जियम में फोर्स इंडिया ने विलियम्स को पीछे छोड़ते हुए 22 अंक बटोरे थे। इस रेस में हल्केनबर्ग चौथे और पेरेज 5वें स्थान पर रहे थे।
 
मोंजा में रेस के बाद विलियम्स कुल 111 अंकों के साथ वापस से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। फोर्स इंडिया उससे 3 अंक पीछे 108 अंकों पर है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहतक विश्वविद्यालय में कुश्ती डायरेक्टर बनी साक्षी मलिक