Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहतक विश्वविद्यालय में कुश्ती डायरेक्टर बनी साक्षी मलिक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sakshi malik
चंडीगढ़ , सोमवार, 5 सितम्बर 2016 (17:29 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रियो ओलंपिक में महिला कुश्ती का कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में कुश्ती डायरेक्टर नियुक्त करने की घोषणा की। 
इसकी घोषणा करते हुए हरियाणा खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा कि साक्षी को उनके विशेष कोष में से 21 लाख रुपए और 500 वर्ग गज का प्लॉट भी दिया जाएगा। विज ने कहा कि साक्षी के कोच मंदीप को विशेष नियमों के अंतर्गत पदोन्नति भी दी जाएगी। 
 
हरियाणा सरकार पहले ही साक्षी को खेल नीति के अंतर्गत ढाई करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। खेल मंत्री ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम इसकी घोषणा की जिसमें हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया और पूनम रानी तथा पहलवान वीरेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। 
 
इसी मौके पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री और भाजपा सांसद मनीष कुमार ग्रोवर ने साक्षी के कोच ईश्वर दहिया के लिए 10 लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिंच, लिन चोट के बाद श्रीलंका सीरीज से बाहर