Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बार्टी ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब, 46 साल के ऑस्ट्रेलियाई सूखे को खत्म किया

हमें फॉलो करें बार्टी ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब, 46 साल के ऑस्ट्रेलियाई सूखे को खत्म किया
, शनिवार, 8 जून 2019 (22:56 IST)
पेरिस। 8वीं सीड ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने गैर वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रोसोवा को शनिवार को लगातार सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया। 
 
ऑस्ट्रेलिया की बार्टी और वोंड्रोसोवा दोनों का यह पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल था। 23 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इससे पहले 4 ग्रैंडस्लैम युगल फाइनल खेले थे लेकिन यह उनका पहला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल था। इस जीत के साथ बार्टी सोमवार को जारी होने वाली नई रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगी। वे इवोन गूलागोंग काउली के बाद रैंकिंग में नंबर 2 बनने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगी। 
 
बार्टी 1973 में मार्गरेट कोर्ट के बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली खिलाड़ी (पुरुष या महिला) बनी हैं। 19 वर्षीय और विश्व में 38वीं रैंकिंग की वोंड्रोसोवा अपने करियर में तीसरी बार बार्टी से मुकाबला हार गईं। बार्टी का वोंड्रोसोवा से इससे पहले 2 बार मुकाबला हुआ है और दोनों बार बार्टी ने जीत हासिल की थी। 
 
वोंड्रोसोवा 2007 में एना इवानोविच के बाद फाइनल में पहुंचने वाली पहली चेक खिलाड़ी बनी थीं लेकिन वे फाइनल में बार्टी के सामने कोई चुनौती नहीं पेश कर सकीं। बार्टी ने पहले सेट में बातों ही बातों में 4-0 की बढ़त बनाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और 1 घंटे 10 मिनट में मैच समाप्त कर दिया। उन्होंने मैच में 5 बार वोंड्रोसोवा की सर्विस तोड़ी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईडन हेजार्ड ने रियाल मैड्रिड से 16.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर में किया 5 वर्ष का करार