Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मरे और वावरिंका 'फ्रेंच ओपन' के तीसरे दौर में

Advertiesment
हमें फॉलो करें French Open Tennis Tournament
, शुक्रवार, 2 जून 2017 (00:52 IST)
पेरिस। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे, पूर्व चैंपियन और तीसरी वरीयता प्राप्त स्विटजरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका ने गुरुवार को कड़े संघर्ष में जीत हासिल कर 'फ्रेंच ओपन' के तीसरे दौर में जगह बना ली लेकिन 13वीं सीड चेक गणराज्य के टामस बेर्दिच उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए।
           
शीर्ष वरीयता प्राप्त मरे ने खराब शुरुआत से उबरते हुए स्लोवाकिया के मार्टिन क्लीजान को तीन घंटे 34 मिनट के जबरदस्त संघर्ष में 6-7, 6-2, 6-2, 7-6 से हराया। इस सत्र में क्ले कोर्ट पर जूझ रहे मरे ने पहले सेट का टाईब्रेकर 3-7 से गंवाया लेकिन उन्होंने अगले दो सेट 6-2, 6-2 से जीत लिए। चौथा सेट फिर टाईब्रेकर तक गया और इस बार मरे ने इसे 7-3 से जीत लिया। मरे का तीसरे दौर में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के साथ मुकाबला होगा।
           
वर्ष 2015 में यहां चैंपियन रह चुके वावरिंका ने यूक्रेन के एलेक्सांद्र डोलगोपोलोव को दो घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 7-6, 7-5 से हराया। वावरिंका को दूसरे सेट में संघर्ष करना पड़ा और इस सेट का टाईब्रेकर उन्होंने 7-5 से जीता। यूक्रेन के खिलाड़ी ने तीसरे सेट में फिर वावरिंका को चुनौती दी लेकिन यह सेट 5-7 से हारकर वे बाहर हो गए।
                         
सातवीं वरीयता प्राप्त और इस्तांबुल ओपन चैंपियन क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने रूस के कांस्टेनटिन क्रावचुक को 6-3, 6-2, 6-2 से और आठवीं सीड जापान के केई निशिकोरी ने फ्रांस के जेरमी चार्डी को 6-3, 6-0, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली। 21वीं सीड अमेरिका के जॉन इस्नर ने इटली के पावलो लोरंजी को 6-3, 7-6, 7-6 से हराया।
                         
पुरुष वर्ग के एक उलटफेर में बेर्दिच रूस के कारेन खाचानोव से 5-7 ,4-6, 4-6 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। खाचानोव का अगला मुकाबला अमेरिका के इस्नर से होगा। निशिकोरी के सामने तीसरे दौर में कोरिया के ह्यून चुंग की चुनौती होगी जिन्होंने उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को 6-1, 7-5, 6-1 से हराया।
            
स्पेन के फेलिसियानो लोपेज ने 30वीं सीड हमवतन खिलाड़ी डेविड फेरर को 7-5, 3-6, 7-5, 4-6, 6-4 से पराजित किया। लोपेज का अगला सामना मारिन सिलिच से होगा। 29वीं सीड अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेलपोत्रो ने स्पेन के निकोलस अल्माग्रो को 6-3, 3-6 ,1-1 से हराया। अल्माग्रो ने तीसरे सेट में मैच छोड़ दिया।
                                 
महिला वर्ग में नौंवी सीड पोलैंड की एग्निस्ज्का रदवांस्का ने बेल्जियम की क्वालिफायर एलिसन वान को 6-7, 6-2, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई जहां उनके सामने घरेलू खिलाड़ी एलाइज कोर्नेट की चुनौती होगी जिन्होंने 20वीं सीड चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा को 6-4, 6-1 से पराजित किया।
                                  
पांचवीं वरीय यूक्रेन की एलिना स्वीतोलिना भी तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। स्वीतोनिला ने बुल्गारिया की स्वेताना पिरोनकोवा को 3-6, 6-3, 6-2 से हराया। ताइवान की सीह सू वेई ने अमेरिका की टेलर टाउनसेंड को 6-0, 2-6, 6-3 से हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में जगह बनाई। लात्विया के एनेस्तासिजा ने कनाडा की यूजिनी बुकार्ड को बेहद आसानी से 59 मिनट में 6-3, 6-0 से रौंद दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोउमा-मनिका ने विश्व टेटे चैंपियनशिप में रचा इतिहास