Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Paris Paralympics : समापन समारोह में हरविंदर और प्रीति भारत के ध्वजवाहक

हमें फॉलो करें Preethi Pal

WD Sports Desk

, शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (11:30 IST)
Paris Paralympics Closing Ceremony Flag Bearer : स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज हरविंदर सिंह (Harvinder Singh) और पैरालम्पिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला फर्राटा धाविका प्रीति पाल (Preethi Pal) पेरिस खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे।
 
तैतीस वर्ष के हरविंदर पैरालम्पिक में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं। उन्होंने तोक्यो में 2021 में कांस्य पदक जीता था।

webdunia
(Credit : Narendra Modi/X)

 
उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना सपना सच होने जैसा है । अब समापन समारोह में भारत का ध्वजवाहक होना तो सबसे बड़ा सम्मान है। यह जीत उन सभी के लिये है जिन्हें मुझ पर भरोसा था । उम्मीद है कि मैं कइयों को अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा दे सकूंगा।’’
 
महिलाओं की टी35 100 और 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली 23 वर्ष की प्रीति ने कहा ,‘‘ भारत का ध्वजवाहक होना गर्व की बात है। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि विषमताओं से निकलकर देश को गौरवान्वित करने वाले हर पैरा एथलीट के लिए है। ’’

भारतीय दल के अभियान प्रमुख सत्य प्रकाश सांगवान ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भावी पीढी को प्रेरणा मिलेगी।
 
भारत अभी तक छह स्वर्ण, नौ रजत समेत 26 पदक जीत चुका है जो पैरालम्पिक में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया