Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुणे निशानेबाजी रेंज की हालत से दुखी हैं हीना सिद्धू

हमें फॉलो करें पुणे निशानेबाजी रेंज की हालत से दुखी हैं हीना सिद्धू
नई दिल्ली , सोमवार, 14 नवंबर 2016 (22:55 IST)
नई दिल्ली। विश्व कप फाइनल्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पिस्टल निशानेबाज हीना सिद्धू ने पुणे में निशानेबाजी रेंज की स्थिति पर नाखुशी जताई। पुणे के बालेवाड़ी शूटिंग रेंज में 13 से 26 दिसंबर के बीच 60वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। हीना ने कहा कि   मैं रेंज के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं। किसी को भी वहां जाकर देखना चाहिए। 
हां, रेज बहुत बुरी स्थिति में है लेकिन मैं इस बारे में विस्तार नहीं बताना चाहती हूं। यह 27 वर्षीय निशानेबाज भारत की पहली पिस्टल शूटर हैं जो दुनिया में नंबर एक रही। हीना हालांकि इस साल रियो ओलंपिक में महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। 
 
पुणे की रेंज के बार में हीना ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले अ5यास के लिए पुणे आई थी, लेकिन रेंज की स्थिति खराब है। आधी दर्जन से अधिक लेन काम नहीं कर रही हैं। बेहद दुखद। 
 
हीना हाल में तब खबरों में आई थी जब उन्होंने ईरान में सभी महिला खिलाड़ियों के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य किए जाने के कारण वहां होने वाली एशियाई एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीलंका की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत