Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हॉकी इंडिया ने दी नीता अंबानी को बधाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hockey India
नई दिल्ली , शनिवार, 4 जून 2016 (14:38 IST)
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शनिवार को रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के नए सदस्य के लिए उम्मीदवार के रूप में नामांकित किए जाने पर बधाई दी।
 
आईओसी के नए सदस्य के लिए चुनाव रियो डि जनेरियो में 2 से 4 अगस्त के बीच होने वाले 129वें आईओसी सत्र में किया जाएगा। चुने जाने पर अंबानी 70 साल की उम्र तक इसकी सदस्य रहेंगी। वे इस पद के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय महिला हैं। 
 
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इस पर खुशी जताई व कहा कि नीता अंबानी का खेलों के विकास के प्रति समर्पण और जुनून सराहनीय है और इसलिए वे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सदस्य बनने की पूरी हकदार हैं। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डोप परीक्षण में फिर से विफल रहे कार्टर