Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 April 2025
webdunia

हॉकी इंडिया ने सारी जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप स्थगित की

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hockey India
, सोमवार, 16 मार्च 2020 (18:05 IST)
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने कोविड-19 महामारी के चलते सोमवार को अपनी सारी जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप स्थगित कर दी जो 10 अप्रैल से शुरू होने वाली थी। 
 
हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने यह फैसला लिया। भारत में 100 से अधिक लोग कोविड-19 टेस्ट में पाजीटिव पाए गए हैं और दो की मृत्यु हो चूकी है। दुनिया भर में इससे 6000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और संक्रमित लोगों की संख्या डेढ लाख से अधिक है। 
 
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने एक बयान में कहा, ‘खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर हॉकी इंडिया ने सालाना राष्ट्रीय जूनियर, सब जूनियर चैम्पियनशिप स्थगित करने का फैसला किया है।’ 
 
विभिन्न राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की नई तारीखें इस प्रकार है। 
 
1 . दसवीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला चैम्पियनशिप 2020 (बी डिवीजन) रांची में 10 से 20 अप्रैल की बजाय 29 अप्रैल से 9 मई तक होगी। 
 
2 . दसवीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2020 (बी डिवीजन) चेन्नई में 15 से 26 अप्रैल की बजाय 14 से 21 मई के बीच होगी। 
 
3 . दसवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2020 (बी डिवीजन) हिसार में 13 से 24 अप्रैल की बजाय 3 से 14 मई के बीच होगी। 
 
4 . दसवीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2020 (ए डिवीजन) चेन्नई में 10 से 17 अप्रैल की बजाय 19 से 30 मई के बीच होगी। 
 
5 . दसवीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (ए डिवीजन) रांची में 18 से 28 अप्रैल की बजाय 7 से 17 मई के बीच होगी। 
 
6 . दसवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (ए डिवीजन) हिसार में 22 अप्रैल से 3 मई की बजाय 12 से 23 मई के बीच होगी। 
 
7 . दसवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (बी डिवीजन) इम्फाल में 26 अप्रैल से 3 मई की बजाय 28 मई से 4 जून के बीच होगी। 
 
8 . दसवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (ए डिवीजन) इम्फाल में 7 से 17 मई की बजाय 3 से 13 जून के बीच होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया को थमते हुए देखना दुखद : रोहित शर्मा