Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हॉकी इंडिया पहली बार मास्टर्स कप की मेजबानी करेगा, 40 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

इस टूर्नामेंट का मकसद अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों के जुनून और कौशल का जश्न मनाने का है

हमें फॉलो करें हॉकी इंडिया पहली बार मास्टर्स कप की मेजबानी करेगा, 40 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

WD Sports Desk

, बुधवार, 3 जुलाई 2024 (14:15 IST)
Hockey India to host Masters Cup : हॉकी इंडिया ने 40 साल से अधिक उम्र के पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए मास्टर्स कप आयोजित करने की मंगलवार घोषणा की।
 
इस टूर्नामेंट का मकसद अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों के जुनून और कौशल का जश्न मनाने का है।
 
हॉकी इंडिया से संबद्ध सभी राज्य सदस्य इकाइयां इस आयोजन में भाग लेने के लिए पात्र हैं। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक 40 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र खिलाड़ियों को अपनी संबंधित सदस्य इकाइयों से संपर्क करना होगा। इन खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया की सदस्य इकाई की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
 
टूर्नामेंट की तारीखों और स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी।
 
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ हम पहली बार हॉकी इंडिया मास्टर्स कप की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। यह ऐसा आयोजन होगा जो हमारे अनुभवी खिलाड़ियों के समर्पण और जुनून को मान्यता देगा। यह टूर्नामेंट खेल के प्रति उनके स्थायी प्रेम के जश्न के साथ हॉकी में उनके अमूल्य योगदान का एक प्रमाण है।’’ (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरे पास सोने के लिए बहुत समय है, फिलहाल मैं इस जीत के हर पल को जीना चाहता हूं: रोहित