Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में हिमा दास ने 1 महीने की तनख्वाह राहत कोष में दी

Advertiesment
हमें फॉलो करें कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में हिमा दास ने 1 महीने की तनख्वाह राहत कोष में दी
, शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (16:29 IST)
नई दिल्ली। भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में असम सरकार की मदद के लिए अपनी एक महीने की तनख्वाह देने का फैसला किया है। 

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और 400 मीटर में अंडर-20 विश्व चैंपियन हिमा गुवाहाटी में इंडियन ऑइल में मानव संसाधन अधिकारी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह समय एक साथ खड़े होने और एक दूसरे की मदद का है। मैं कोरोना वायरस के खिलाफइस लड़ाई में असम आरोग्य निधि खाते में एक महीने का वेतन दे रही हूं।’

इससे पहले बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू, पहलवान बजरंग पूनिया, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी दान दे चुके हैं। असम में भी अब तक एक भी पॉजीटिव मामला नहीं आया है लेकिन देशव्यापी लॉकडाउन का वहां भी सख्ती से पालन हो रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टोक्यो 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे