Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत ने FIH Hockey5s World Cup में मिस्र को 6-4 से हराकर 5वां स्थान हासिल किया

भारतीय टीम ने बुधवार को मिस्र पर 6-4 से रोमांचक जीत हासिल कर एफआईएच हॉकी5एस पुरुष विश्व कप में जगह बनाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें India beats Egypt 6-4 to finish fifth at FIH Hockey5s World Cup

WD Sports Desk

, गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (13:14 IST)
FIH Hockey5s World Cup : भारतीय टीम ने बुधवार को यहां मिस्र पर 6-4 से रोमांचक जीत दर्ज करके एफआईएच हॉकी5 पुरुष विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल किया।
 
भारत के लिए मोहम्मद राहील (आठवां मिनट), पवन राजभर (नौवां मिनट), मनिंदर सिंह (10वां और, 23वां मिनट), मंदीप मोर (11वां मिनट) और उत्तम सिंह (13वां मिनट) ने गोल किए।

मिस्र के लिए कप्तान अम्र ने सईद (14वां और 19 वां मिनट), मुस्तफा रागब (23वां मिनट), और करीम आतेफ (24वां मिनट) ने अपनी टीम के लिए गोल किया।
 
दूसरे हाफ में मिस्र ने वापसी के लिए आक्रामक हमलों की झड़ी लगा दी, लेकिन वह मनिंदर सिंह थे जिन्होंने फिर से गोल करके भारत को 6-2 से बढ़त दिला दी।
 
इस बीच, मिस्र ने मुस्तफा रगाब और करीम आतेफ के माध्यम से त्वरित गोल किए, जिसके बाद भारत ने रक्षा पर ध्यान केंद्रित किया और मैच के अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बैजबॉल की नकल की भारतीय बल्लेबाजों ने, अभ्यास सत्र में खेले यह शॉट्स