Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी

Advertiesment
हमें फॉलो करें India
मस्कट , रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (08:12 IST)
मस्कट। भारत ने एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी टूर्नांमेंट में शनिवार को पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है।
 
भारत ने इस साल के शुरू में चैंपियंस ट्रॉपी में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। भारत ने जकार्ता के एशियाई खेलों में भी पाकिस्तान को 2-1 से पराजित किया था।
 
हालांकि पाकिस्तान ने मोहम्मद इरफान जूनियर के गोल की बदौलत भारत पर शुरुआत बढ़त बना ली थी, लेकिन भारत ने दूसरे क्वार्टर में मैच में वापसी करते हुए 24वें मिनट में बराबरी कर ली। 33वें मिनट में दूसरा गोल कर भारत ने बढ़त ली और 42वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मैदानी गोल दागकर इस बढ़त को 3-1 कर दिया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साइना नेहवाल डेनमार्क ओपन के फाइनल में, श्रीकांत सेमीफाइनल में हारे