Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

FIH Hockey Pro League का दमदार आगाज, भारत ने चीन को दी 7-1 से मात

Advertiesment
हमें फॉलो करें FIH Hockey Pro League
, सोमवार, 31 जनवरी 2022 (20:51 IST)
मस्कट:टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को यहां एफआईएच हॉकी प्रो लीग में शानदार पदार्पण किया। भारत ने अपने पहले मैच में पड़ोसी चीन को 7-1 से रौंद दिया।

मस्कट में पिछले चार दिनों में भारत और चीन के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी, लेकिन दोनों के नतीजे समान निकले। इससे पहले 28 जरनवरी को 2022 महिला हॉकी एशिया कप के कांस्य पदक मैच में भी भारत ने चीन को 2-0 से धूल चटाई थी और आज के मैच में 7-1 से बड़ी जीत दर्ज की।
webdunia
भारत ने मैच में शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनानी शुरू की। रणनीति के तहत आक्रामक तरीके से खेलते हुए भारत ने फॉरवर्ड नवनीत कौर और मिडफील्डर नेहा गोयल के क्रमश: पांचवें और 12वें मिनट के दो शानदार गोलों से पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बना कर चीन पर दबाव बनाया। दूसरे क्वार्टर में हालांकि चीन ने मुस्तैदी दिखाई और यह क्वार्टर गोल रहित रहा। तीसरा क्वार्टर भी एक समय तक गोल रहित जाता दिख रहा था, लेकिन अनुभवी फॉरवर्ड वंदना कटारिया के 40वें मिनट में शानदार फील्ड गोल के जरिए 3-0 की बढ़त बना ली। चीन ने हालांकि पलटवार करते हुए 43वें मिनट में गोल करके बढ़त के अंतर को कम किया। इस प्रकार तीसरा क्वार्टर 3-1 के स्कोर पर समाप्त हुआ।
webdunia
 

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पूरी तरह से दबदबा बनाया और एक के बाद एक गोल दागे, जिससे चीन को मैच में वापस आने का मौका हीं नहीं मिला। 47वें मिनट में सुशीला चानू ने चौथा, 48वें मिनट में शर्मिला देवी ने पांचवां, 50वें मिनट गुरजीत काैर ने छठा और 52वें मिनट में फिर से सुशीला ने सातवां गोल किया। शर्मिला को शानदार फील्ड गोल के ‘प्लेयर ऑफ द मैच चुना’ गया।
webdunia
उल्लेखनीय है कि कोरोना संबंधित यात्रा प्रतिबंधों के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रतियोगिता से हटने के बाद भारतीय महिला टीम को पहली बार एफआईएच हॉकी प्रो लीग में खेलने का मौका मिला था। टूर्नामेंट से पहले भारत के मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग ने उनकी टीम को नियमित और उच्च गुणवत्ता वाली प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलने के लिए खुशी जाहिर की थी।(वार्ता)
webdunia
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोहली ने कहा लीडर बनने के लिए कप्तान होना जरूरी नहीं, 'धोनी को ही देख लो'