Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत को मिली 2023 FIH हॉकी पुरुष विश्व कप की मेजबानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत को मिली 2023 FIH हॉकी पुरुष विश्व कप की मेजबानी
, बुधवार, 27 नवंबर 2019 (19:51 IST)
भुवनेश्वर। भारत आगामी 2023 के FIH हॉकी पुरुष विश्व कप (world Cup) की मेजबानी करेगा। विश्व कप के मुकाबले ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला शहर में खेले जाएंगे। इससे पहले 2018 में भी विश्व कप का आयोजन किया जा चुका है।
 
ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप भुवनेश्वर के शुरू होने की 1 वर्ष की वर्षगांठ मनाने के लिए बुधवार को कलिंगा स्टेडियम में 15 हजार दर्शकों की मौजूदगी में भव्य समारोह का यहां आयोजन किया गया, जिसमें हॉकी इंडिया ने घोषणा की कि 2023 विश्व कप के आयोजन के लिए भुवनेश्वर और राउरकेला आयोजन स्थल होंगे।
 
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा की मौजूदगी में यह घोषणा की। भुवनेश्वर में राष्ट्रीय शिविर में ट्रेनिंग कर रही भारतीय हॉकी टीम इस अवसर पर मौजूद थी।
 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सुंदरगढ़ जिले के 17 ब्लॉक को सिंथेटिक पिचों से युक्त किया जाएगा और उन्होंने इन 17 पिचों के लिए आधारशिला भी रखी। हॉकी इंडिया ने भी इस अवसर पर हॉकी ग्रास रुट प्रोग्राम भी लांच किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Chennai Super Kings का साथ छोड़ना चाहते हैं MS Dhoni, सामने आई बड़ी वजह