Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Kho Kho World Cup का आया शेड्यूल, भारत का पहला मुकाबला इस पड़ोसी देश से

सुधांशु मित्तल ने खो खो विश्वकप का कार्यक्रम जारी किया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kho Kho

WD Sports Desk

, मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 (15:15 IST)
खो खो विश्वकप आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने मंगलवार कहा कि आगामी 13 जनवरी से भारत और नेपाल के बीच मुकाबले से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।

श्री मित्तल ने आज यहां खो खो विश्वकप का कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि पहला मुकाबला भारत
और नेपाल के बीच 13 जनवरी को इन्दिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में शाम सात बजे होगा। विश्वकप के लिए पुरुष और महिला टीमों को चार-चार वर्गों में बांटा किया गया। पुरुष वर्ग के ग्रुप ए में भारत, नेपाल, पेरू, ब्राजील और भूटान है। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, घाना, अर्जेंटीना, नीदरलैंड और ईरान है। ग्रुप सी में बंगलादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और पोलैंड है जबकि ग्रुप डी में इंग्लैंड, जर्मनी, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और केन्या को रखा गया है।

वहीं महिला वर्ग के ग्रुप ए में भारत, ईरान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया हैं। ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया,केन्या, यूगांडा और नीदरलैंड और ग्रुप सी में नेपाल, भूटान, श्रीलंका, जर्मनी और बंगलादेश तथा ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका , न्यूजीलैंड,पोलैंड,पेरू और इंडोनेशिया को रखा गया है।

उन्होंने बताया कि विश्वकप में महिला और पुरुष वर्ग में 20 देशों के बीच कुल 90 मुकाबले होंगे। पुरुष और महिला वर्ग में क्वार्टरफाइनल 17 जनवरी को 16 टीमों के बीच होगा। पुरुष और महिला वर्ग के सेमीफाइनल 18 जनवरी को खेले जायेंगे। पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल 19 जनवरी को होगा।

उन्होंने बताया कि लीग मैचों में ग्रुप ए में भारत और नेपाल के पुरुष वर्ग का मैच 13 जनवरी शाम सात बजे होगा।
14 जनवरी को विभिन्न ग्रुपों में होने वाले मुकाबले इस प्रकार है:- ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका और घाना की पुरुष टीमें भिड़ेंगी। इसी दिन ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के महिला टीम के बीच मैच सुबह खेला जायेगा। ग्रुप ए में पेरू और भूटान के पुरुष वर्ग का मैच होगा। ग्रुप डी में पोलैंड और इंडोनेशिया के महिला वर्ग का मैच होगा। ग्रुप डी में मलेशिया और केन्या के पुरुष वर्ग में, ग्रुप डी दक्षिण अफ्रीका और पेरू की महिला टीम के बीच मैच होगा। ग्रुप ए में भारत और दक्षिण कोरिया की महिला टीम भिड़ेंगी। ग्रुप ए में भारत और ब्राजील की पुरुष टीम के बीच मैच होगा।
webdunia

15 जनवरी को होने वाले मुकाबले में ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया और युगांडा महिला। ग्रुप ए में नेपाल और ब्राजील की पुरुष टीम के बीच खेला जायेगा। ग्रुप डी में न्यूजीलैण्ड और पेरू की महिला टीम, ग्रुप डी में इंग्लैंड और मलेशिया की पुरुष टीम, ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका और पोलैंड की महिला टीम खेलेगी। ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया और केन्या की पुरुष टीम, ग्रुप ए में भारत और ईरान की महिला टीम, ग्रुप ए में भारत और पेरू की पुरुष टीम के बीच खेला जायेगा।

16 जनवरी को ग्रुप ए में नेपाल और भूटान के पुरुष के बीच होगा। ग्रुप डी में न्यूजीलैण्ड और इंडोनेशिया की महिला टीम, ग्रुप डी में जर्मनी और केन्या की पुरुष टीम, ग्रुप सी में श्रीलंका और जर्मनी की महिला टीम,
ग्रुप सी में दक्षिण कोरिया और अमेरिका के पुरुष टीम, ग्रुप सी में नेपाल और बंगलादेश के महिला टीम, ग्रुप सी में बंगलादेश और पोलैंड की पुरुष टीम, ग्रुप ए में भारत और मलेशिया की महिला टीम, ग्रुप ए में भारत और भूटान के पुरुष टीम के बीच मैच खेलें जायेंगे।(एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यशस्वी जायसवाल नॉट आउट था, BCCI के उपाध्यक्ष से आई प्रक्रिया