Publish Date: Fri, 02 Mar 2018 (16:19 IST)
Updated Date: Fri, 02 Mar 2018 (16:21 IST)
कॉफ्स हार्बर (ऑस्ट्रेलिया)। भारतीय गोल्फर शर्मिला निकोलेट, गौरिका बिष्नोई और अमनदीप द्राल शुक्रवार को यहां वुमेंस न्यू साउथ वेल्स ओपन में कट पाने में सफल रहीं। टूर्नामेंट में खेल रहीं अन्य भारतीय वाणी कपूर कट पाने से चूक गयी।
शर्मिला आज 71 का कार्ड खेल संयुक्त रूप से 37वें स्थान पर है। कल पहले दौर पर उन्होंने दो ओवर 73 का कार्ड खेला था। टूर्नामेंट के पहले दौर पर चार ओवर 75 का कार्ड खेलने वाली गौरिका दूसरे दौर में एक अंडर 70 का कार्ड खेल कट पाने में सफल रहीं। (भाषा)