Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जूनियर हॉकी महिला टीम ने आयरलैंड को 3-1 से हराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें जूनियर हॉकी महिला टीम ने आयरलैंड को 3-1 से हराया
, शुक्रवार, 7 जून 2019 (16:26 IST)
डबलिन। भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने 4 देशों के अंडर-21 कैंटोर फिट्जगेराल्ड सीरीज के आखिरी मुकाबले में आयरलैंड को 3-1 से पराजित कर दिया है। 
 
पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने बढ़त हासिल करने की कोशिश की लेकिन असफल रहीं। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामकता से खेलते हुए पेनेल्टी कॉर्नर हासिल किया और भारत की लालरीनदिकी ने बेहतरीन गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस क्वार्टर के अंत में भारत की इश्किा चौधरी ने भी शानदार तरीके से खेलते हुए गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। 
 
हालांकि दूसरे हॉफ में आयरलैंड की टीम ने वापसी करते हुए चंद मिनटों के अंतराल पर 2 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन भारतीय डिफेंडर खुशबू आयरलैंड को गोल करने से रोकने में सफल रहीं। आयरलैंड ने जल्द ही गोल कर भारत के साथ अपने अंतर को कम कर स्कोर 2-1 पहुंचा दिया। 
 
मैच के अंत में भारत की मुमताज ने बेहतरीन गोल करके टीम को 3-1 की बढ़त दिलाई। निर्धारित समय तक आयरलैंड द्वारा कोई अन्य गोल नहीं होने के कारण भारतीय जूनियर महिला टीम ने आयरलैंड को 3-1 से हरा दिया। भारतीय टीम अगली सीरीज के लिए बेलारुस जाएगी जहां 9 जून से वह अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

World Cup : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूल्टर नाइल ने बनाया सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड