Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने कनाडा को 2-0 से हराया

हमें फॉलो करें भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने कनाडा को 2-0 से हराया
, शनिवार, 1 जून 2019 (17:54 IST)
डबलिन। भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने यहां चल रहे 4 देशों के कैंटोर फिट्जगेराल्ड अंडर-21 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कनाडा को 2-0 से पराजित कर दिया है।
 
भारत और कनाडा के बीच मुकाबला काफी कड़ा था लेकिन बेहतर रणनीति के दम पर भारतीय टीम जीतने में कामयाब रही। भारत ने शुरुआत से ही कनाडाई रक्षापंक्ति पर दबाव बनाकर रखा। हालांकि शुरुआती पेनल्टी पर गगनदीप के शॉर्ट को कनाडा की रॉबिन फ्लेमिंग ने रोक दिया। इसके बाद दोबारा फ्लेमिंग ने बचाव किया और पहला क्वार्टर गोलरहित समाप्त हुआ।
 
दूसरे क्वार्टर में कनाडा ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन भारत की बीचू देवी ने इस पर बचाव कर लिया। फिर 24वें मिनट में मुमताज खान ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। तीसरे क्वार्टर के 37वें मिनट में महिमा चौधरी ने भारत के लिए दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 किया। इस बढ़त को भारत ने बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। भारतीय जूनियर टीम रविवार को दूसरा मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खेलमंत्री किरण रिजिजू ने हिमा से कहा, टोकियो ओलंपिक के लिए रहें तैयार