Publish Date: Sat, 08 Feb 2020 (00:53 IST)
Updated Date: Sat, 08 Feb 2020 (00:57 IST)
गुवाहाटी। केरल ब्लास्टर्स को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने 100वें मैच में शुक्रवार को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के साथ गोलरहित ड्रा खेलकर अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा।
यहां के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए लीग के छठे सत्र के इस गोलरहित ड्रॉ के बाद अब मेजबान नॉर्थईस्ट के लिए प्लेआफ की राह बहुत मुश्किल हो गई है।
टीम को अब प्लेआफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अपने बाकी बचे चारों मैचों को जीतना होगा। नॉर्थईस्ट 12 अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है।
केरल की टीम पहले ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। टीम के लिए 16 मैचों में यहा छठा ड्रॉ था, जिससे वह 15 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।