Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हांगकांग और इंडोनेशिया से मैत्री मैच खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

हमें फॉलो करें हांगकांग और इंडोनेशिया से मैत्री मैच खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम
, बुधवार, 16 जनवरी 2019 (19:33 IST)
नई दिल्ली। भारतीय महिला फुटबॉल टीम 2020 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की मुहिम के अंतर्गत हांगकांग और इंडोनेशिया से 2-2 मैत्री मैच खेलेगी। 25 सदस्यीय टीम शनिवार को हांगकांग के लिए रवाना होगी और 21 व 23 जनवरी को 2 मैत्री मैच खेलेगी। टीम इसके बाद इंडोनेशिया पहुंचेगी, जहां वह 27 और 30 जनवरी को 2 मुकाबले खेलेगी।
 
 
मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने कहा कि दूसरे दौर से क्वालीफाई के प्रयास में हमें मुश्किल टीमों से खेलना होगा और हांगकांग व इंडोनेशिया हमें वैसी ही चुनौती मुहैया कराएंगे, जो हमारे विकास के लिए मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि ओलंपिक क्वालीफायर हमारे लिए परीक्षा और चुनौती होंगे और हम इतिहास रचने की तैयारी में जुटे हैं ताकि देश को गौरवान्वित कर सकें। टोकियो ओलंपिक क्वालीफायर का दूसरा दौर 1 से 9 अप्रैल को होगा जिसके लिए अभी ड्रॉ नहीं हुआ है।
 
टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर : अदिति चौहान, एम. लिंथोइंगाम्बी देवी, सोवमिया नारायणसैमी, श्रेय हुड्डा। डिफेंडर : आशालता देवी, स्वीटी देवी, जबामणि टुडु, दलिमा छिब्बर, लाको फुटी, मिशेल कास्टान्हा, पॉली कोले। मिडफील्डर : संगीता बासफोर, संजू यादव, सुमित्रा कामराज, रंजना चानू, इंदुमति कठीरेशन, रंजीता देवी, मनीषा। फॉरवर्ड : रोजा देवी, अंजू तमांग, रतनबाला देवी, प्यारी खाका, दांगमेई ग्रेस, संध्या आर. और ममता। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हार्दिक पांड्‍या को भारी पड़ा करण जौहर का शो, पिता ने बताया कैसी है बेटे की हालत...