suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान ने जीता वॉलीबॉल खिताब, पाकिस्तान से हारा भारत

Advertiesment
Iran
तेहरान। पुरुष एशिया वॉलीबॉल चैंपियनशिप का खिताब ईरान ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार सेटों में 25-14, 25-17, 25-21 से हराकर जीत लिया। 7वें-8वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 3-2 से हरा दिया है।
 
ईरान तीसरी बार यह खिताब जीता है। इससे पूर्व शनिवार को जापान ने दक्षिण कोरिया को 25-23, 25-17, 23-25, 25-22 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
 
ताइपे ने चीन को 5वें-6ठे स्थान के प्लेऑफ में 25-16, 23-25, 25-20, 25-16 से हराकर 5वां स्थान हासिल किया जबकि पाकिस्तान ने भारत को 7वें-8वें स्थान के प्लेऑफ में कड़े संघर्ष में 25-23, 25-21, 20-25, 19-25, 15-9 से हराकर 7वां स्थान हासिल किया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

INDvSA : टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया से मिलने पहुंचे राहुल द्रविड़, को‍हली ने शेयर किया फोटो