Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुम्बई सिटी की नई जर्सी में मुम्बई-वर्ली सी लिंक

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुम्बई सिटी की नई जर्सी में मुम्बई-वर्ली सी लिंक
, सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (19:40 IST)
मुम्बई। मुम्बई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे संस्करण के लिए अपनी नई जर्सी लांच की, जिसमें मुम्बई की नई पहचान बांद्रा-वर्ली सी लिंक को जगह दी गई है।
         
लीग के बीते संस्करण के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मुम्बई सिटी एफसी ने अपनी जर्सी का रंग इलेक्ट्रिक ब्लू बनाए रखा है। उसने हालांकि स्लीव्स पर गोल्डन बैंड दिया है और साथ ही साथ जर्सी पर नीचे से ऊपर की ओर से गोल्डन फ्रैग्मैंट्स उपयोग में लाए गए हैं।
         
मुम्बई सिटी एफसी के प्रवक्ता ने नई जर्सी की विशेषताओं के बारे में कहा, इस बार हमने अपनी जर्सी पर आइकोनिक बांद्रा- वर्ली सी लिंक को जगह दी है। यह अब मुम्बई की पहचान बन चुका है। हम इसके माध्यम से क्लब का यहां के लोगों के साथ जुडाव दर्शाना चाहते हैं।
         
फिल्म स्टार रणबीर कपूर और विमल पारेख की मालिकाना हक वाले इस क्लब की जर्सी पर उन सभी खास विशेषताओं को उकेरने का प्रयास किया गया है, जो इसे एक खास शहर बनाता है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीसीसीआई के पूर्व महानिदेशक एमवी श्रीधर का निधन