Publish Date: Mon, 12 Jul 2021 (07:08 IST)
Updated Date: Mon, 12 Jul 2021 (07:10 IST)
यूरो कप 2020 के फाइनल मुकाबले में इटली ने इंग्लैंड को हरा दिया। फाइनल बेहद रोमांचक रहा। दोनों ही टीमों ने बेहतरीन शुरुआत की थी, लेकिन अंत में पेनल्टी शूटआउट में इटली ने मैच जीत लिया।
पेनल्टी शूटआउट में इटली ने इंग्लैंड को 3-2 से हरा दिया। 120 मिनट तक चला यह रोमांचक मुकाबला पहले 1-1 की बराबरी पर रहा और फिर मैच का नतीजे के लिए पेनल्टी शूटआउट हुआ। इसमें इटली की जीत हुई। इटली 1968 के बाद फिर से यूरोपियन चैंपियन बन गया है।