Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 11 April 2025
webdunia

जापान 2023 महिला विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी वापस लेगा: रिपोर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Japan
, सोमवार, 22 जून 2020 (16:07 IST)
टोक्यो। जापान फुटबॉल संघ (जेएफए) के 2023 महिला विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी से हटने की संभावना है। जापान की समाचार एजेंसी क्योदो की सोमवार की रिपोर्ट में हटने की प्रक्रिया लंबित होने की जानकारी दी गई है। खबर में जेएफए के सूत्रों का हवाला दिया गया है। 
 
जापान के हटने से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त दावेदारी का रास्ता साफ हो जाएगा। इस दावेदारी को इस महीने की शुरुआत में फीफा से सर्वश्रेष्ठ आकलन अंक मिले थे। जापान की दावेदारी दूसरे जबकि कोलंबिया की तीसरे स्थान पर आंकी गई थी। फीफा को गुरुवार को विजेता के नाम की घोषणा करनी है।
 
जेएफए ने हालांकि इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की दावेदारी को संभावित 5 में से 4.1 अंक मिले थे जबकि जापान की बोली को 3.9 अंक दिए गए थे। कोलंबिया को 2.8 अंक मिले थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid-19 महामारी के खिलाफ जंग जीतने में मदद कर सकते हैं खेल : पीवी सिंधू