Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'रियो ओलंपिक' में नहीं खेलेंगी मारिया शारापोवा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Other Sports News
मास्को , सोमवार, 11 जुलाई 2016 (21:41 IST)
मास्को। दुनिया की पूर्व नंबर एक रूस की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा अगले महीने पांच अगस्त से शुरू हो रहे रियो ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगी।
खेल पंचाट (कैस) ने सोमवार को कहा कि रूसी खिलाड़ी की अपील पर उसने अपना फैसला सितंबर 2016 तक टाल दिया है जिससे शारापोवा की रियो में खेलने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। शारापोवा ने खुद पर लगे दो साल के प्रतिबंध के खिलाफ खेल पंचाट के समक्ष अपील की थी।
 
अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने शारापोवा को प्रतिबंधित मेलडोनियम के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद रूसी स्टार पर जून में प्रतिबंध लगा दिया था। टेनिस के शीर्ष नामों में शामिल 29 वर्षीय शारापोवा जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान प्रतिबंधित मेलडोनियम के सेवन की दोषी पाई गई थीं जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा था। शारापोवा ने इस प्रतिबंध को अनुचित रूप से कड़ा करार दिया था। 
 
खेल पंचाट ने एक बयान में कहा कि मारिया शारापोवा की अपील पर फैसला 19 सितंबर तक आने की उम्मीद है। शुरुआत में खेल पंचाट का फैसला 18 जुलाई को आने की उम्मीद थी और अगर फैसला अनुकूल आता है तो शारापोवा को रियो ओलंपिक में रूस की टेनिस टीम की अगुआई करने की उम्मीद थी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जोकोविच-मरे का फासला घटा, केर्बर बनीं नंबर 2