Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप अगले वर्ष लखनऊ में

हमें फॉलो करें राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप अगले वर्ष लखनऊ में
, शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (22:20 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अगले वर्ष मार्च में सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप ए डिवीजन की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट का यह आठवां संस्करण होगा जो 15 से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। चैंपियनशिप का छठा संस्करण गत वर्ष इटावा में और सातवां संस्करण इस वर्ष भोपाल में आयोजित किया गया था।
                       
हॉकी इंडिया उत्तर प्रदेश के सचिव और ओलंपियन आरपी सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के सभी मैच गोमती नगर के मोहम्मद शाहिद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले जाएंगे। 
                       
चैंपियनशिप में देशभर से करीब 20 टीमें हिस्सा लेंगी, इनमें मौजूदा चैंपियन रेलवे कई सीनियर खिलाड़ियों की मदद से अपना खिताब बचाने उतरेगा। 2016 में इटावा में ए और बी डिवीजन के टूर्नामेंट कराए गए थे, जबकि इस वर्ष बी डिवीजन चैंपियनशिप मणिपुर में आयोजित किए जाएंगे। 
                   
सिंह ने कहा, टूर्नामेंट के सभी मैच दिन में खेले जाएंगे और यदि जरुरत पड़ी तो लाइट के अंदर भी मैचों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की टीम चयन की प्रक्रिया जारी है और टीम का अभ्यास शिविर अगले वर्ष आयोजित किए जा सकते हैं। (वार्ता)
National hockey championship, senior national hockey championship, Lucknow, hockey india राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप, सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप, लखनऊ, हॉकी इंडिया

4
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के 16 रैफरी फीफा पैनल में शामिल