Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाला छोड़ अब नीरज चोपड़ा ने पकड़ ली है हॉकी स्टिक (वीडियो)

हमें फॉलो करें भाला छोड़ अब नीरज चोपड़ा ने पकड़ ली है हॉकी स्टिक (वीडियो)
, मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (21:03 IST)
लगता है अब हॉकी में भी गोल्ड मेडल दूर नहीं है क्योंकि भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भाला छोड़कर हॉकी स्टिक थाम ली है। वैसे भी जिस चीज को नीरज चोपड़ा छू ले वो सोना हो ही जाती है।

हालांकि यह सिर्फ कुछ देर के लिए ही था जब नीरज चोपड़ा ने हॉकी स्टिक पकड़ी। दरअसल पंजाब के जालंधर जिले में आयोजित हुए कार्यक्रम में हॉकी खिलाड़ियों के साथ नीरज चोपड़ा हॉकी खेलते हुए दिखे।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। नीरज ने हॉकी खिलाड़ियों के साथ खेल की शुरुआत की। हालांकि 2 मिनट चले इस वीडियो में ऐसा लगा कि नीरज के पास गेंद बहुत कम समय के लिए आयी।
क्योंकि वह जैवलिन के खिलाड़ी है उन्हें ड्रिबलिंग में भी तकलीफ हुई। वह एक मिडफील्डर की तरह गेंद अपने साथी खिलाड़ी को पास करते हुए दिखे। उन्हें अपनी कमजोरी के बारे में पता था इसलिए वह गेंद को अपने पास ज्यादा देर तक ना रखकर अपने साथी खिलाड़ी को पास देते हुए नजर आए। एक दो मौकों पर उन्होंने गेंद छीनने की असफल कोशिश भी की।

यही नहीं अगर नीरज ने हॉकी पकड़ी तो हॉकी को 41 साल बाद अपने नेतृत्व में ओलंपिक मेडल दिलाने वाले कप्तान मनप्रीत सिंह ने भाला फेंका। मनप्रीत सिंह को नीरज ने बताया कि भाला कैसे फेंकना है और उन्होंने यह भाला फेंका।
दिलचस्प बात यह है कि मनप्रीत सिंह भाला फेंकना जल्दी सीख गए लेकिन नीरज चोपड़ा को हॉकी सीखने में काफी समय लगने वाला है। (वेबदुनिया डेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मेरा ऑफ स्टंप कई बार उखाड़ने के लिए धन्यवाद', डेल स्टेन के संन्यास पर क्रिकेटर्स ने यह कहा