Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 (18:32 IST)
Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 (18:37 IST)
मौजूदा भाला फेंक विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा 20 जून को स्टेड सेबेस्टियन-चार्लीटी में होने वाली पेरिस डायमंड लीग 2025 में भाग लेंगे।नीरज आठ साल बाद पेरिस डायमंड लीग में वापसी करेंगे। वर्ष 2017 में वह इस स्पर्धा में 84.67 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे। जर्मनी के जोहान्स वेटर ने 88.74 मीटर का थ्रो कर इस स्पर्धा को जीता था।
नीरज के 2024 संस्करण में भाग लेने की उम्मीद थी, लेकिन पेरिस ओलंपिक की तैयारी के मद्देनजर वह इस स्पर्धा में भाग नहीं ले सके। मई में दोहा डायमंड लीग में चोपड़ा ने 90.23 मीटर दूर भाला फेंक कर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोडा था।
नीरज का सबसे हालिया प्रदर्शन 23 मई को पोलैंड के चोरजो में जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल में हुआ था। नीरज ने टोक्यो 2020 ओलंपिक चैंपियन में दूसरे स्थान पर रहने के लिए अपने अंतिम प्रयास में 84.14 मीटर भाला फेंक कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नीरज ने अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में पोच आमंत्रण स्पर्धा जीतकर अपने 2025 एथलेटिक्स सत्र की शुरुआत की थी।
उन्होंने 84.52 मीटर थ्रो किया था। वह 24 जून को चेकिया में होने वाली गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स स्पर्धा की प्रवेश सूची में भी शामिल हैं और पांच जुलाई को बेंगलुरु में उद्घाटन में नीरज क्लासिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे।डायमंड लीग सीरीज के अंत में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष भाला फेंक एथलीट 27-28 अगस्त को ज्यूरिख में होने वाले 2025 डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।
About Writer
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें