Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीरज चोपड़ा ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को हराकर कुओर्ताने खेलों में बेस्ट थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल

हमें फॉलो करें नीरज चोपड़ा ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को हराकर कुओर्ताने खेलों में बेस्ट थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल
, शनिवार, 18 जून 2022 (23:30 IST)
नई दिल्ली। ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 4 दिनों में दूसरी बार ग्रेनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को पछाड़कर फिनलैंड के कुओर्ताने खेलों में भालाफेंक स्पर्धा में शनिवार को सत्र का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।
 
चौबीस साल के नीरज ने 86.69 मीटर के प्रयास से यह पदक हासिल किया। उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही यह दूरी हासिल की जबकि उनका दूसरा और तीसरा प्रयास फाउल हो गया। उन्होंने इसके बाद और थ्रो नहीं किया।
 
त्रिनिदाद एवं टोबैगो के 2012 के ओलिंपिक चैंपियन केशोर्न वालकॉट 86.64 मीटर के दूसरे स्थान पर रहे जबकि  पीटर्स 84.75 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 
 
नीरज ने इससे पहले फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर के प्रयास के साथ रजत जीता था। इस जीत से 30 जून को स्टॉकहोम में होने वाली डायमंड लीग से पहले उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गेंदों को पढ़ा फिर उन्हें जड़ा, इस संयम से दिनेश कार्तिक ने बनाया T20I में अपना पहला अर्धशतक