Publish Date: Sat, 03 Mar 2018 (14:43 IST)
Updated Date: Sat, 03 Mar 2018 (14:46 IST)
बेलो होरिजोंटे (ब्राजील)। ब्राजील और पेरिस सेंट जर्मेन के सुपरस्टार नेमार के दाएं पैर की शनिवार सुबह स्वदेश में सर्जरी होनी है जिसके कारण वे ढाई से तीन महीने तक प्रतिस्पर्धी फुटबॉल से दूर रहेंगे।
राष्ट्रीय टीम के सर्जन रोड्रिगो लासमर बेलो होरिजोंटो के माटेर डाई अस्पताल में यह ऑपरेशन करेंगे, जो सुबह जल्दी होगा। नेमार शुक्रवार रात अस्पताल में भर्ती हुए थे। ब्राजील टीम के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी जोस लुईस रुंको ने कहा कि पैर में फ्रैक्चर का यह ऑपरेशन मुश्किल नहीं है और इसमें 1 घंटे से 90 मिनट का समय लगेगा।
ब्राजील और पीएसजी की मुख्य चिंता हालांकि अब यह है कि नेमार कब मैदान पर वापसी करेंगे? लासमर ने बताया कि नेमार को इस सर्जरी से उबरने में ढाई से तीन महीने का समय लगेगा। (भाषा)