shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेमार चोटिल, रीयाल के खिलाफ खेलना संदिग्ध

Advertiesment
Neymar injured
पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार खिलाड़ी नेमार के टखने और पैर में चोट है जिसके कारण उनका रीयाल मैड्रिड के खिलाफ चैंपियन्स लीग मैच में खेलना संदिग्ध है। नेमार को रविवार को मार्सेले के खिलाफ जीत के दौरान स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था।
 
पिछले साल रिकार्ड करार में बार्सीलोना छोड़कर पीएसजी से जुड़ने वाले ब्राजील के फुटबाल स्टार नेमार का रीयाल के खिलाफ छह मार्च को पार्क डेस प्रिंसेस में अंतिम 16 के दूसरे चरण के मैच में खेलना संदिग्ध है।
 
पीएसजी की टीम को स्पेन में पहले चरण में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था और अब नेमार की चोट से उसे झटका लगा है। पीएसजी ने हालांकि यह नहीं बताया है कि यह 26 वर्षीय खिलाड़ी कितने समय तक बाहर रहेगा। (भाषा)
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डेविस कप में बड़े बदलाव की तैयारी