Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जोकोविच एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव से भिड़ेंगे

Advertiesment
Novak Djokovic
लंदन। नोवाक जोकोविच एकतरफा मुकाबले में केविन एंडरसन को हराकर शनिवार को यहां एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहे, जहां उनका सामना एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में रोजर फेडरर को हराया।
 
 
दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जोकोविच को चौथे वरीय एंडरसन को 6-2, 6-2 से हराने के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। जोकोविच अगर यह खिताब जीतते हैं तो वे सर्वाधिक 6 बार सत्रांत टूर्नामेंट का खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
 
इससे पहले लंदन के ओ2 एरेना में 21 साल के ज्वेरेव ने फेडरर को 7-5, 7-6 से हराया जिससे स्विट्जरलैंड के इस महान खिलाड़ी का अपने करियर का 100वां खिताब जीतने का सपना टूट गया। ज्वेरेव के पास अब राउंड रॉबिन मैच में जोकोविच के खिलाफ मिली शिकस्त का बदला चुकता करने का मौका है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्मृति मंधाना के विस्फोट से ऑस्ट्रेलिया पस्त, भारत टॉप पर