Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओलंपिक के चार महीने बाद शिकायत क्यों कर रहे हैं चौरसिया : गुप्ता

Advertiesment
हमें फॉलो करें ओलंपिक के चार महीने बाद शिकायत क्यों कर रहे हैं चौरसिया : गुप्ता
नई दिल्ली , शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (14:29 IST)
नई दिल्ली। ओलंपिक में आईओए पर खराब बर्ताव के एसएसपी चौरसिया के आरोपों के एक दिन बाद रियो में भारत के दल प्रमुख रहे राकेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें चार महीने बाद शिकायत करने की बजाय खेलों के दौरान यह मसला उनके ध्यान में लाना चाहिए था।

 
चौरसिया ने गुरुवार को आईओए अधिकारियों पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि आवागमन का भी उचित इंतजाम नहीं था और उनके साथ नौकरों की तरह बर्ताव किया गया। गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यातायात सुविधा मुहैया कराना स्थानीय आयोजकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय आयोजकों को चाहिए कि हवाई अड्डे से खिलाड़ियों को लेकर उन्हें खेलगांव तक पहुंचाए।
 
अभिनव बिंद्रा से लेकर लिएंडर पेस तक सभी भारतीय खिलाड़ियों को स्थानीय आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराए गए यातायात के साधनों से ही खेलगांव लाया गया।
 
उन्होंने कहा कि रियो में भारतीय खिलाड़ी कई जत्थों में आए। कई तो अकेले आए जिनमें चौरसिया, अनिर्बान लाहिड़ी और अदिति अशोक शामिल थे। लिएंडर पेस भी अकेले आए थे। हम हर बार हवाई अड्डे जाकर उनकी अगवानी नहीं कर सकते। यह संभव नहीं है। आईओए से बहुत कम लोग रियो गए थे और दूसरे मसलों पर भी ध्यान देना था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मरे और केर्बर बने 2016 के 'किंग एंड क्वीन'