Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओलंपिक का आयोजन भारत में खेलों को नए आसमान पर ले जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

Advertiesment
हमें फॉलो करें ओलंपिक का आयोजन भारत में खेलों को नए आसमान पर ले जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

WD Sports Desk

, बुधवार, 29 जनवरी 2025 (10:39 IST)
(Credit : Narendra Modi/X)

National Games PM Modi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत 2036 ओलंपिक (Olympics 2036) की मेजबानी के लिए पूरा जोर लगा रहा है और देश में ओलंपिक होंगे तो वह भारत में खेलों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ,‘‘ जैसे हमारे खिलाड़ी हमेशा बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं , वैसे ही हमारा देश भी बड़े संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘आप सभी जानते हैं कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरा जोर लगा रहा है। जब भारत में ओलंपिक होंगे तो वह भारत के खेलों को एक नये आसमान पर ले जाएंगे।’’

प्रधानमंत्री ने कहा ,‘‘ ओलंपिक सिर्फ एक खेल का आयोजन नहीं होता। दुनिया के जिन देशों में भी ओलंपिक होता है, वहां अनेक क्षेत्रों में विकास को गति मिलती है। खेलों का बुनियादी ढांचा खड़ा होने से रोजगार का सृजन होता है। नए बुनियादी ढांचे के तैयार होने से निर्माण, परिवहन और पर्यटन क्षेत्र का विकास होता है।’’

मोदी ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी का भारत का इरादा मुंबई में 2023 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र के दौरान व्यक्त किया था। भारतीय ओलंपिक संघ ने आईओसी को ओलंपिक की मेजबानी के इरादे का आशय पत्र सौंप दिया है।  (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

India England 3rd T20 match: बल्लेबाज फिर फ्लॉप, तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हराया