Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पैरालंपियन वरुण को यूपी सरकार देगी एक करोड़

Advertiesment
हमें फॉलो करें Other Sports News
, मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 (20:04 IST)
लखनऊ। ब्राजील के रियो डि जेनेरो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाले वरुण भाटी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक करोड़ रूपए  देने की घोषणा की है। ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले भाटी ने 10 सितंबर को हुई ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। 
उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी आधिकारिक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री भाटी की उपलब्धि से बहुत खुश हैं और इसके लिए उन्हें बधाई देते हैं। साथ ही उन्हें एक करोड़ रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की।
         
अखिलेश ने कहा वरूण की मेहनत और लगन की बदौलत ही उन्होंने रियो में देश और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से बाकी देव्यांगों को भी प्रेरणा मिलेगी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पैरालंपिक में रजत जीतने के बाद भी मेरिएके चाहती हैं इच्छामृत्यु