Publish Date: Fri, 29 Sep 2017 (00:23 IST)
Updated Date: Fri, 29 Sep 2017 (00:29 IST)
नई दिल्ली। यू मुम्बा ने यहां त्यागराज स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को बेंगलुरु बुल्स को 42-30 से हराकर वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सत्र में अपनी नौवीं जीत दर्ज की।
मुंबई की 17 मैचों में यह नौवीं जीत है और वह 49 अंकों के साथ जोन ए तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ बेंगलुरु की इतने ही मैचों में यह 11वीं हार रही और वह 34 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर कायम है।
इससे पहले कल दबंग दिल्ली को यूपी योद्धा ने एकतरफा अंदाज में 45-16 से धो दिया था। दिल्ली की अपने घरेलू चरण में यह लगातार पांचवीं हार रही थी। दिल्ली जोन बी में 17 मैचों में 12 मैच हार चुकी है। यूपी की 17 मैचों में यह छठी जीत थी और वह 48 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। (वार्ता)