Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुलेट, बम और रिकॉर्ड के नाम रहा रियो का पहला दिन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rio Olympic
रियो डि जेनेरियो , रविवार, 7 अगस्त 2016 (13:50 IST)
रियो डि जेनेरियो। कुछ देशों के लिए आशा तो कुछ के लिए निराशा से भरे रियो ओलंपिक के  पहले दिन एक नया विश्व रिकॉर्ड बना तो बम और बुलेट के खबरों के बीच लोगों में खौफ भी  दिखाई दिया। 
 
वियतनाम और थाईलैंड ने अपने पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते जबकि अमेरिकी किशोरी  निशानेबाज गिनी थ्रैसर ने इन खेलों का पहला सोने का तमगा जीतने का गौरव हासिल किया। 
 
बेल्जियम के ग्रेग वान एवरमेट ने पुरुषों की साइकलिंग रोड रेस को जीता तो रग्बी ने 92 वर्षों  के बाद खेलों में वापसी की। तैराकी में ब्रिटेन के एडम पीटी ने पहले दिन सभी का ध्यान  अपनी तरफ खींचा।
 
उन्होंने पुरुषों के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 57.55 सेकंड का समय निकालकर नया विश्व  रिकॉर्ड बनाया। वे पहली बार ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। चीन के सुंग यांग ने बाद में तैराकी  फाइनल में सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 400 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के मैक  होर्टन को पीछे छोड़कर अपने खिताब का बचाव किया।
 
रियो खेलों की शुरुआत एक अवांछित धमाके के साथ हुई। ब्राजीली सेना के बम निरोधक दस्ता  ने कोपाकबाना बीच में पुरुषों की साइकल रेस की फिनिश लाइन के पास संदिग्ध पैकेज हासिल  किया और उन्होंने भीड़ को नियंत्रण करने के लिए संतुलित विस्फोट किया।
 
वहीं डियाडोरू में घुड़सवारी स्थल पर तब लोग स्तब्ध रह गए, जब एक गोली मीडिया के लिए  बने अस्थायी वैन्यू से निकलकर चली गई। इससे उसमें जगह जगह छेद हो गए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तानासन ने थाईलैंड को दिलाया रियो में पहला स्वर्ण